एलेवन स्टार ने दर्ज की जीत

हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली समाज के तत्वावधान में विजय आनन्द स्टेडियम, अत्तापुर में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली प्रीमियर लीग (आरएसकेएमपीएल-7) के तहत खेले गए मैच में टीम एलेवन स्टार ने जीत दर्ज की। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश पंवार एवं समाज बन्धु उपस्थित थे।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता के तहत राजस्थान किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान किंग ने 10 विकेट खोकर 63 रन बनाये। नमी टाक ने 19, सूरज सांखला ने 13, जीत देवडा ने 12 रनों का योगदान दिया। राम भाटी ने 4 विकेट, श्याम ने 3, सूरज पंवार ने दो विकेट, पवन सैनी ने 1 विकेट चटकाये।

यह भी पढ़े : पंत की खुली सोच से टीम में सकारात्मक माहौल : मिचेल मार्श

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलेवन स्टार की टीम ने डीएलएस से जीत दर्ज की। इस टीम ने 59 रन बना कर 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसमें राम भाटी ने 19, श्याम ने 13 रनों का योगदान दिया। जीत देवड़ा ने 2 विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच राम भाटी चुने गये। एक अन्य मैच में मुख्य अतिथि राकेश भाटी (रामन्तापुर) उपस्थित थे, जो बारिश की वहज से रुक गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button