दक्षिण भारत में हिन्दी विकास पर जोर, राजेश श्रीवास्तव का भव्य स्वागत
हैदराबाद, आर्य कन्या विद्यालय शिक्षण संस्थान, हिन्दी प्रचार सभा, वीणा वादिनी साहित्य समिति एवं स्वतंत्रता सेनानी पण्डित गंगाराम स्मारक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आर्य कन्या विद्यालय हैदराबाद के सभागार में राजभाषा विभाग, केन्द्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त निदेशक राजेश श्रीवास्तव के स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रुतिकांत भारती ने सभा में उपस्थित सभी का परिचय राजेश कुमार श्रीवास्तव व उनकी धर्मपत्नी से करवाया। सभी संस्थाओं ने अपने कार्य विवरण प्रस्तुत किये। डॉ. प्रताप रुद्र, अध्यक्ष ने आर्य कन्या विद्यालय का परिचय दिया। श्रीभक्त राम, अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी पं. गंगाराम स्मारक मंच ने इसकी स्थापना से लेकर पिछले 4 वर्षों का परिचय दिया। सुधा ठाकुर ने वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के विषय में बताया और श्रुतिकांत भारती ने हिन्दी प्रचार सभा का विवरण प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें… अपोलो जुबली हिल्स ने रोबोटिक हार्ट सर्जरी में बनाया रिकॉर्ड
विभिन्न संस्थाओं ने मेडल व मोमेंटो भेंट किए
राजेश कुमार श्रीवास्तव दम्पत्ति को आर्य कन्या विद्यालय की ओर से प्रदीप जाजू और उमा तिवारी ने मोतियों की माला से सम्मानित किया। गंगाराम स्मारक मंच से श्री भक्त राम और श्रीमाली पद्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत मेडल पहनाकर किया। वीणा वादिनी साहित्यिक समिति से सुधा ठाकुर और प्रेमा ने मोमेंटो प्रदान किया। श्रुतिकांत भारती ने हिन्दी प्रचार सभा की ओर से शॉल और मोतियों की माला से स्वागत किया।
यूको बैंक से हिन्दी अधिकारी देवकांत पवार ने शॉल, माला और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सत्यनारायण शर्मा, नीलम शिवानी, ममता जैन, दिनेश सिंह, सेवानिवृत्त हिन्दी अधिकारी ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हिन्दी प्रचार सभा से माया पांडेय, अरुणा, शिवलिंगम गौड़, वेंकटेश्वर, भानुदास, नरसिंग एव तेलंगाना हिन्दी प्रचार सभा से सरिता की उपस्थिति रही।
राजेश कुमार श्रीवास्तव ने दक्षिण भारत में हिन्दी के विकास के कार्यों को जाना और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पिछले 12 वर्षों से हिन्दी की प्रगति के लिए गृह मंत्रालय के कार्य में हो रही जानकारी साझा की और आगे आने वाले बदलाव के बारे में भी सूचित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रुतिकान्त भारती ने किया। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



