अग्रवाल समाज की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर
हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना की जिला समन्वयकों की बैठक अग्रवाल समाज कार्यालय राघव रत्ना टॉवर में आयोजित की गई।
यहां समाज के मीडिया एवं प्रेस के चेयरमैन मुकुंदलाल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में पांचों जिला समन्वयकों से अपने जोन की शाखाओं के पदाधिकारियों एवं केंद्रीय समिति सदस्यों की मीटिंग आयोजित कर समाज की गतिविधियों की जानकारी देने तथा वर्तमान में जारी अग्रवाल समाज के विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत आर्थिक परिस्थिति के कारण कोई अग्रबंधु समाज की किसी शाखा का सदस्य बनने के लिए असमर्थ है, तो उसे सीधे केंद्रीय शाखा का सदस्य बनाने पर जोर दिया गया, जिसके लिए वार्षिक शुल्क मात्र 11 रुपये है।
यह भी पढ़ें… मेडिकल छात्र ने चिड़ियाघर में मनाया जन्मदिन
बताया गया कि वर्तमान में समाज द्वारा अग्र बंधुओं की सहायता के लिए इंडक्शन, सिलाई मशीन, शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता वितरण, एकल नारी पेंशन को सुदृढ़ बनाना, जगन्नाथ पुरी की निशुल्क यात्रा आदि योजनाएँ चलाई जा रही हैं। शाखाओं के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर वॉटर कूलर लगवाना भी इन योजनाओं में शामिल है। शाखाओं एवं केंद्र के बीच समन्वय स्थापित करना जिला समन्वयकों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। अवसर पर अग्रवाल समाज के पश्चिम जोन के जिला कोऑर्डिनेटर मुकुंद लाल अग्रवाल, उत्तर जोन के सुनील चोखानी, दक्षिण जोन की अल्का मिंडा, सेंट्रल जोन के अजय तुलस्यान एवं सभी जोन के प्रमुख सुरेश कुमार टंडन उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



