ईसीआईएल में इंजीनियरिंग अप्रेंटिश प्रशिक्षण का शुभारंभ

हैदराबाद, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) इंजीनियरिंग अप्रेंटिस प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर है। इस दिशा में इंजीनियरिंग प्रशिक्षण के तृतीय बैच का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग-शाखाओं के चयनित प्रशिक्षुओं को ईसीआईएल में संचालित विभिन्न अनुसंधान एवं विकास संबंधी प्रौद्योगिकी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई।

कॉर्पोरेट प्रशिक्षण एवं विकास केंद्र के प्रबंधक एवं प्रभारी डॉ. राजनारायण अवस्थी ने प्रशिक्षुओं को ईसीआईएल के गौरवशाली इतिहास तथा इसकी स्थापना के बाद विभिन्न दशकों में प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों के साथ प्रमुख प्रौद्योगिकियों जैसे नियंत्रण, स्वचालन एवं स्काडा प्रणाली, विकिरण संसूचक एवं उपकरणीकरण, एंटेना एवं सैटकॉम प्रणाली, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर प्रणाली, स्ट्रैटेजिक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मिसाइल सपोर्ट प्रणाली, उपकरण प्रणाली, एकीकृत सुरक्षा समाधान, सर्वो उत्पाद एवं इनेर्शियल नेविगेशन प्रणाली, सूचना प्रौद्योगिकी, ई-गवर्नेंस, सूचना सुरक्षा आदि के बारे में पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… 225 करोड़ से होगा ज्ञान सरस्वती मंदिर का पुनर्निर्माण

युवा इंजीनियर विकसित भारत निर्माण में नवाचार और अवसर करेंगे

राजनारायण अवस्थी ने कहा कि आने वाला समय विकसित भारत के निर्माण का समय है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार एवं चुनौतियों को अवसरों में बदलने वाले युवा इंजीनियर राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए विषय का गहन ज्ञान, समय प्रबंधन, आधुनिक तकनीकों की जानकारी तथा आत्म-अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ईसीआईएल के विभिन्न संचार प्रणाली प्रभाग, सर्वो प्रणाली प्रभाग, एंटेना उत्पाद एवं सैटकॉम प्रभाग, सुरक्षा प्रणाली प्रभाग, विशेष उत्पाद प्रभाग, विकिरण संसूचन प्रभाग, रिएक्टर परियोजना, सामरिक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रभाग तथा अभियांत्रिकी सेवा प्रभाग में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

अप्रेंटिश प्रशिक्षण की दिशा में ईसीआईएल राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बन गया है। भारत सरकार की विभिन्न कौशल विकास परियोजना में भी ईसीआईएल की महत्वपूर्ण सहभागिता है। चयनित प्रशिक्षुओं कहा कि ईसीआईएल में उन्हें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को सीखने तथा व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में उप प्रबंधक एम. वम्शी कृष्णा, सीएलडीसी के सहायक अधीक्षक आर. स्वामी का विशेष सहयोग रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button