अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम् में अन्नपूर्णा देवी की स्थापना

हैदराबाद, श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम्-शिवालय, 111-112 वृंदावननगर, अलवाल में देवी अन्नपूर्णा की प्रतिमूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा श्री अष्टसखी राधाकृष्ण देवस्थानम् के ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन राजकुमार सरोज अग्रवाल द्वारा किया गया। इसके पश्चात संकल्प एवं अनुष्ठान के प्रथम पड़ाव सर्व सिद्ध श्री 56 हनुमान चालीसा के संगीतमय पठन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें… माहेश्वरी समाज हैदराबाद सिकंदराबाद (महिला विभाग) ने भेंट की दो सिलाई मशीनें
कार्यक्रम में संस्थापक तरुण कुमार झंवर, चेयरमैन महेश नरेठा, वाइस चेयरमैन स्नेहलता राय बंसल, ट्रस्ट सेक्रेटरी प्रमिला व्यास, ट्रस्टी गीतिका मुदाली, राजेश आगरावाला, अनिल अग्रवाल, अनिल नरेठा, अर्जुन कुमावत, घेवरचंद उपाध्याय, भूराराम चौधरी आदि ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



