तेलुगु सिनेमा उद्योग के विकास के लिए हर तरह का सहयोग : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रजा सरकार तेलुगु सिनेमा उद्योग का विकास के लिए हर तरह का सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि सिनेमा का समाज पर बहुत बड़ा असर होता है, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने आज शाम कोकापेट में अल्लू सिनेमास थिएटर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।

कोकापेट में अल्लू सिनेमास थिएटर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

इस कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद, अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनके परिवार के सदस्य सहित कई सिनेमा प्रमुखों ने भाग लिया। इस मौके पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार सिनेमा को एक उद्योग के तौर पर पहचान दे रही है और इसके विकास को प्राथमिकता दे रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद को ट्रैफिक समस्या से मुक्ति के लिए कनेक्टिविटी में हो सुधार : सीएम

आईटी व फार्मा के साथ-साथ सिनेमा उद्योग को भी बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी तेलुगु सिनेमा कॉलीवुड, सैंडलवुड और बॉलीवुड से काफी आगे है। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि यहां हॉलीवुड फिल्में बनें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर से कई टेक्नीशियन और कलाकार आ रहे हैं, जो बेहतरीन फिल्में बनाते हैं। हमारी फिल्में हॉलीवुड में जानी चाहिए। भाषा अब कोई रुकावट नहीं है। अब केवल प्रतिभा ही दिखती है। उन्होंने आगे कहा कि अतीत में एक हीरो एक साल में 15 फिल्में करता था। अब हर पांच से छह साल में एक फिल्म कर रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button