परीक्षा केंद्र के वॉशरूम में छात्रा का गर्भपात, मचा हड़कंप
नलगोंडा, भद्राद्री-कोत्तागुडेम जिले के पलवांचा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) स्कूल के एक परीक्षा केन्द्र के वॉशरूम में शनिवार को 16 साल की इंटरमीडिएट की छात्रा का पाँच महीने के भ्रूण का गर्भपात हो गया।
एक निजी कॉलेज की प्रथम वर्ष की इंटरमीडिएट छात्रा एक सरकारी हॉस्टल में रह रही थी। वह परीक्षा देने के लिए केजीबीवी स्कूल गई, तभी यह घटना हुई। सूत्रों के मुताबिक वह 10 मिनट से ज़्यादा समय तक वॉशरूम के अंदर रही। इसके बाद एक सफाई कर्मचारी ने दरवाज़ा खटखटाया।
दरवाजा खटखटाने पर छात्रा ने सैनिटरी नैपकिन मांगे। बाद में वॉशरूम की सफाई करते समय कर्मचारी को बेसिन में एक भ्रूण और खून मिला, जिसकी सूचना उसने परीक्षा केन्द्र के प्रभारी को दिया। नाबालिग को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढे़: जबरन शादी, यौन उत्पीड़न और गर्भपात : किशोरी का आरोप, 6 पर मामला दर्ज
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



