आबकारी इंस्पेक्टर एसीबी की गिरफ्त में, दोस्त भी अंदर

Ad

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुड़ कारोबारी से मामूल वसूलने वाले आबकारी इंस्पेक्टर व सेकेंडरी ग्रेड टीचर दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि करीम नगर अर्बन आबकारी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जी. रामू को वर्ष 2022 से 2024 के दौरान बेनामी एसजीटी जे. वेणु के बैंक खाते में मामूल वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा सबूतों के साथ शिकायत करने के बाद एसीबी की टीम ने इंस्पेक्टर ने घर में भी छापेमारी की। इंस्पेक्टर के घर से 20 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई।

दोनों को आगे की कार्रवाई के तहत संबंधित पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एक अन्य मामले में एसीबी ने विकाराबाद जिला स्थित पेद्दामूल तहसीलदार कार्यालय के राजस्व इंस्पेक्टर रिचर्ड सिमसन को शिकायतकर्ता के साले की भूमि का सर्वे कर रिपोर्ट देने के बदले में 15 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकारते हुए पकड़ा गया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button