आईपीएल, आस्ट्रेलिया में ग्रीन से काफी उम्मीदें, उसे संतुलन बनाना होगा : मैकडोनाल्ड
सिडनी, आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि कैमरन ग्रीन से आईपीएल और आस्ट्रेलिया क्रिकेट में काफी उम्मीदें हैं लेकिन इस हरफनमौला में वह काबिलियत है जिससे वे इन उम्मीदों को संतुलित करते हुए अपने कैरियर को लगातार ऊंचाइयों की ओर ले जा सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में चोटिल ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे की टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था । बाद में क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि केकेआर टीम प्रबंधन को उनकी चोट के बारे में पूरी तरह से पता था और वह 10 . 12 दिन और गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे ।
यह भी पढ़े : गांगुली का समर्थन : हर मैदान पर हों टेस्ट मैच
मैकडोनाल्ड ने सेन रेडियो से कहा ,‘‘ आईपीएल में काफी अपेक्षायें हैं । आस्ट्रेलियाई टीम में भी उनसे काफी अपेक्षायें हैं । यह अनुचित नहीं है क्योंकि हरफनमौलाओं से हमेशा अपेक्षा रहती है ।’’ ग्रीन को केकेआर ने 25 . 20 करोड़ रूपये में खरीदा था और वह आईपीएल में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने । मैकडोनाल्ड ने कहा ,‘‘ हमें पता है कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है । उसे सभी अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाना होगा , खासकर तीनों प्रारूप में खेलने को लेकर । यह किसी भी क्रिकेटर के लिये चुनौतीपूर्ण है ।’’(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



