अतिरिक्त वाणिज्यिक पर एलपीजी केन्द्र को पत्र
मंत्री ने डिस्ट्रीब्यूटर संघ के प्रतिनिधियों से की भेंट
हैदराबाद, नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडरों की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हालाँकि राज्य को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अतिरिक्त वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति करने का आग्रह किया गया है।
मंत्री ने आज सचिवालय में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सिलेंडरों की आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक के पश्चात उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि जहां तक वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की बात है, वर्तमान में मांग का केवल 20 प्रतिशत ही पूरा किया जा रहा है। इसके चलते वाणिज्यिक एलपीजी के प्रमुख उपभोक्ता वर्गों में गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
घरेलू एलपीजी सामान्य, वाणिज्यिक आपूर्ति में भारी कमी
मंत्री ने आगे बताया कि सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडरों की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति लगभग सामान्य स्तर पर है। कुल 810 डिस्ट्रिब्यूरों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 2.15 लाख सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। जहाँ तक वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति का सवाल है, वर्तमान डिलीवरी में भारी गिरावट आई है।
पहले प्रतिदिन 23 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति होती थी, अब केवल 6,200 सिलेंडर ही दे पा रहे हैं। राज्य में लगभग 1.3 करोड़ सक्रिय घरेलू उपभोक्ता और 1.5 से 7.5 लाख वाणिज्यिक उपयोगकर्ता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पश्चिम एशिया में तनाव के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों के चलते तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू और आवश्यक क्षेत्रों, जैसे अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, कल्याणकारी संस्थानों और सरकारी निकायों को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े : मोदी सरकार की उपेक्षा से उभरा है गैस संकट : पोन्नम प्रभाकर
मंत्री ने आगे का पीक लोड को भी पूरा करने के लिए भी डिस्कॉम तैयार हैं। राज्य के पास मजबूत पावर ग्रिड और समग्र कार्य योजना के साथ इन ज़रूरतों को पूरा करने की क्षमता है। उप-मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री भट्टी विक्रमार्का ने राज्य की सभी बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को इस अधिक मांग के समय में बिना रुकावट बिजली की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए बधाई दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





