श्री श्याम मन्दिर में फाल्गुन एकादशी महोत्सव का आयोजन कल

हैदराबाद, श्री काँची कामकोटि पीठम् श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति के तत्वावधान में श्री श्याम मन्दिर, काचीगुड़ा में फाल्गुन सुदी 11 एकादशी के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 27 फरवरी को ‘फाल्गुन एकादशी महोत्सव’ का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति के मंत्री इन्द्रकरण अग्रवाल द्वारा दी गई।

श्री श्याम फाल्गुन उत्सव के अन्तर्गत मन्दिर में सुबह 8 बजे से नगरद्वय के विभिन्न श्याम संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों से निकाली गई भव्य निशान शोभा यात्राओं का स्वागत किया जायेगा। अवसर पर मन्दिर को विशेष रूप से सजाया व संवारा जायेगा। छप्पन भोग एवं बाबा का भव्य श्रृंगार किया जायेगा। निशान यात्राओं के साथ पधारे भक्तों के लिए अल्पाहार एवं जल की व्यवस्था मन्दिर में की जायेगी। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत सोमवार, 10 मार्च को रात 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

प्रभुदयाल पंच परिवार, टिबा बसईवाले, ‘करने वाला श्याम-कराने वाले श्याम’ द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएँगे। मुम्बई के गायक प्रमोद त्रिपाठी, रांची की तत्शा गुप्ता एवं वृंदावन के ध्रुव शास्त्री बाबा श्यामजी के भजन प्रस्तुत करेंगे। इस उपलक्ष्य में श्री श्याम बाबा का अद्भुत श्रृंगार किया जायेगा। भक्तों के दर्शनार्थ 27 फरवरी को मन्दिर सुबह 6 से मध्याह्न 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से मध्यरात्रि तक खुला रहेगा। श्री श्याम मन्दिर सेवा समिति ने भक्तों एवं सदस्यों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button