दुर्घटनावश कीटनाशक के दुष्प्रभाव के चलते किसान की मौत
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र संगारेड्डी के रायकल थाना परिधि में दुर्घटनावश कीटनाशक के दुष्प्रभाव के कारण किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि पोसमपल्ली ग्राम निवासी एन.लक्ष्मण का पुत्र एन. यादय्या (39) किसान था। गत 4 मार्च को उसने अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव किया और अच्छी तरह से हाथ पैर साफ किये बिना घर लौट कर उसने भोजन किया।
भोजन करने के कुछ देर बाद उसने गले व पेट दर्द की शिकायत की। उसे पहले संगारेड्डी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत गंभीर हो जाने के कारण उसे उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया। उस्मानिया अस्पताल में उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना में वाहन पंजीकरण अब पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



