उपवास का खाना मन को ही नहीं बल्कि तन को भी दुरुस्त रखे

Ad

नवरात्रि की शुरूआत होने वाली है। नवरात्रि के नौ दिनों में उत्तर भारत में ही नहीं, बल्कि देश के अन्ये दूसरे हिस्सों में भी लोग उपवास करते हैं और अपने भोजन में मखाना, साबूदाना, कूट्टू के आटा, सिघाड़े का आटा और घर के बने सफेद मक्खन जिसे व्रत के लिए विशेष तौरपर शुद्ध माना जाता है का सेवन करते हैं।

जो लोग उपवास करते हैं, वे नवरात्रि के नौ दिनों में यह सोचकर भी व्रत रहते हैं कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वयं को स्वस्थ रख सकें। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो पूरी दुनिया जहां फंक्शनल फूड से इतर हेल्थ डाइट फॉलो कर रही हैं। तो हमारे यहां व्रत में खाए जाने वाले ये खाने स्वास्थ के लिए तो सचमुच बेहद लाभदायक होते हैं। यही वजह है कि भुने, भाप में पके और कम तेल में बने ये व्रत के खाने आज न केवल हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि वह हमारी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखते हैं।

कुट्टू और सिघाड़े का आटा

कुट्टू और सिघाड़े के आटे का सेवन व्रत के दिनों में प्राचीनकाल से किया जा रहा है। ग्लूटेन फ्री यह दोनों प्रकार के आटे फाइबर, मैग्नीशियम और प्लांट बेस्ड प्रोटीन का स्रोत हैं। यह न केवल हमें ऊर्जा देते हैं, बल्कि हमारे लिए सुपाच्य होते हैं और व्रत के दौरान इनसे बने खाना खाने से हमें लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती।

कुट्टू और सिघाड़े के आटे से बनी रोटी, डोसा, चीला, पकौड़ा, आलू टिक्की या इन्हें पालक, मेथी और दूसरी हरी सब्ज़ियों के साथ मिलाकर इनके नए-नए व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं, जो न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। व्रत में इन्हें खाने के दौरान यह हमारे पोषण के लिए भी बेहतर साबित होते हैं और इन्हें खाकर हम इन नौ दिनों में अपने व्रत को फुल एन्जॉय करते हैं।

ताकत से भरपूर साबूदाना

नवरात्रि ही नहीं, बल्कि दूसरे अन्य व्रत में भी साबूदाने का इस्तेमाल हमेशा से होता आ रहा है। यह सुपाच्य तो होता ही है, ऊर्जा से भी भरपूर होता है। कार्बोहाइड्रेट युक्त साबूदाना हमें एनर्जी देता है और इसको खाने के बाद हमें लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती। साबूदाने के साथ अगर मूंगफली, सूखा या कच्चा नारियल, मसाले आदि शकरकंद, इनके साथ इन्हें मिलाकर खाया जाता है, तो इससे बने स्नैक्स हल्के और सुपाच्य होते हैं, जो प्रोटीन और वसा का स्रोत होते हैं।

साबूदाने की खिचड़ी से लेकर इससे बने डोसे, पैटीज, आलू के साथ मिलाकर बनाया गया वड़ा, साबूदाने की खीर और भी इससे बहुत कुछ बनाया जा सकता है। यू-ट्यूब पर साबूदाने से बनी बहुत-सी रेसिपी हैं जिन्हें व्रत के दिनों में खाकर अपनी भूख मिटायी जा सकती है।

मखाना

मखाने को भले ही हम किसी भी रूप में खाएं, यह हमारे लिए सेहत का खजाना है। इसे व्रत के दौरान आमतौर पर सूखा ही भूनकर खाया जाता है। इसे आज की तारीख में एक बेहतर सुपरफूड माना जाता है, जिसमें कैलोरीज बहुत कम मात्रा में होती है, जो प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम का उत्तम स्रोत होता है। यह हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य को पुष्ट करता है और जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं और हेल्दी स्नैक्स लेना चाहते हैं, उनके लिए मखाना एक कंफर्टिंग और फंक्शनल स्नैक्स है। यह ग्लूटेन फ्री होता है।

बिना फ्राई किए मखाना भी एनर्जी का भंडार है। यही वजह है कि व्रत के दिनों में ज्यादा भारी और तले खाद्य-पदार्थों की जगह मखाना सेहत के लिए अच्छा है। मखानों को सूखा भूनकर उसमें थोड़ा मक्खन या घी डालकर इसे रॉक साल्ट के साथ खाया जाए, तो व्रत में पूरा दिन भूख कम लगती है। यह पेट को भरा रखता है।

सफेद मक्खन

व्रत की थाली में अगर घर का बना सफेद मक्खन न हो तो इसके बिना थाली अधूरी होती है। बाजार के बने बटर की तुलना में यह ज्यादा हल्का, सुपाच्य मक्खन घर में ही दही या मलाई से बनाया जा सकता है, जिसमें किसी किस्म की बाहरी मिलावट नहीं होती। यह हमारी पाचनशक्ति को दुरुस्त करता है और शरीर में वसा की आपूर्ति को सुनिश्चित करता है। हां, लेकिन इसकी मात्रा सीमित ही लेनी चाहिए। इसमें मौजूद फैटी एसिड माइक्रोबायो को सपोर्ट करते हैं। इसे रोटी, चपाती पर लगाकर या डोसा या चीला बनाने के दौरान इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

बहरहाल, नवरात्रि के दिनों में व्रत या उपवास करना एक परंपरा या हमारी अटूट संस्कृति का हिस्सा ही नहीं, बल्कि व्रत में खाया जाने वाला खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अपने लिए सही भोजन का चुनाव करके पूरे दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पीकर हम पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं और अगर हम पूरे नवरात्र व्रत रहते हैं, तो इन खाद्य-पदार्थों के ज़रिए हम आसानी से अपने व्रत पूरे कर सकते हैं।

राजकुमार दिनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button