हैदराबाद के जुबली हिल्स में साड़ी के शोरूम में लगी आग

नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में साड़ी शोरूम में आ लग गई है। यह आग जुबली हिल्स में रोड नंबर 36 पर मंगल्या गौरी साड़ी शोरूम में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है।
घटना को लेकर हैदराबाद दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि हमें घटना के बारे में फायर डिपार्टमेंट से कॉल आया था, और हमारी गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। हम आग पर काबू पाने का काम कर रहे हैं।
कंट्रोल में आग
हैदराबाद के डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर अजमेरा श्रीदास ने कहा, ” घटना जांच चल रही है। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। आग काबू में है 4th फ्लोर पर बिल्डिंग से सिर्फ धुआं निकल रहा है। बिल्डिंग में कोई सामान नहीं था। बिल्डिंग खाली थी। बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी तरह के जनहानि की कोई खबर नहीं है।
यह भी पढ़े– अमित शाह का बिहार विजय का लक्ष्य!
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



