कुकटपल्ली मोबाइल स्टोर में लगी आग, फोन और सामान जलकर नष्ट
हैदराबाद, कुकटपल्ली पुलिस थानांतर्गत स्थित केपीएचबी कॉलोनी में एक मोबाइल फोन की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना में दुकान में रखे कई मोबाइल फोन और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबाइल स्टोर एक कॉम्पलेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर है।
आज सुबह मोबाइल स्टोर के भीतर से धुंआ निकलने के बाद अचानक तेज आग की लपटें निकलने लगी, जिससे कुछ समय के लिए आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया। फिलहाल अधिकारी आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा विद्युत संबंधी तकनीकी जाँच भी करवाई जा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



