चंदानगर में फर्नीचर शो रूम में लगी आग

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र चंदानगर के मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्नीचर शो रूम में आग लग गई। फर्नीचर की दुकान होने की वजह से आग कुछ समय के भीतर ही तेजी से फैल गयी और पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए सनसनी फैल गयी। हाईवे पर भीषण आग लगने से वहाँ से गुजर रहे वाहन चालक भी भयभीत हो गये।

सूचना मिलने पर चंदा नगर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच कर लगभग चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में पाँच मंजिला भवन में आग के फैलने के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस घटना में फर्नीचर शो रूम में रखे सभी फर्नीचर जल कर राख हो गये। पाँच मंजिला भवन में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें… क्षणिक आवेश में महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएँ में लगा दी छलांग

यदि व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहते और कर्मचारियों के काम कर रहे होते, तो बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान हो सकता था। घटना की जानकारी मिलने पर बालानगर के एसीपी ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आग लगने की घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक यातायात जाम रहा। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर चंदानगर पुलिस मामला दर्ज़ कर जाँच पड़ताल कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button