मनीकोंडा के अल्कापुरी कॉलोनी में फ्लैट में आग लगी
हैदराबाद, नारसिंगी पुलिस थानांतर्गत मनीकोंडा की अल्कापुरी कॉलोनी में एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर के समय एक अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में आग लग गई। धुआँ निकलते देख घर में मौजूद लोग तुरंत फ्लैट से बाहर निकल आए। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें… महिला ने दो बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



