मणिपुर के उखरुल में गोलीबारी, पुलिस ने की शांति की अपील

इंफाल, मणिपुर पुलिस ने शनिवार को बताया कि उखरुल जिले के लिटान सारेइखोंग इलाके में कथित तौर पर तंगखुल नगा गांव के स्वयंसेवकों द्वारा फिर गोलीबारी किए जाने की जानकारी मिली है, जिससे लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई है।

पुलिस ने लिटान और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले कुकी और नगा समुदायों से भी अनुरोध किया कि वे अफवाहें फैलाने से बचें ताकि स्थिति और न बिगड़े। पुलिस ने एक बयान में बताया कि पूर्वाह्न करीब 10:55 बजे, सिकिबंग और लिटन सारेइखोंग के बीच पहाड़ियों के पास तंगखुल स्वयंसेवकों द्वारा 12 बोर के हथियार से लगभग 12 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे आम जनता में दहशत फैल गई। तंगखुल मणिपुर की सबसे बड़ी नगा जनजाति है।

बयान में कहा गया है कि जिला पुलिस, केंद्रीय शस्त्र अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ) कर्मियों और तंगखुल के नागरिकों की एक संयुक्त टीम ने पुष्टि की है कि उक्त स्थान पर संदिग्ध खोखे मिले हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार से मोंगकोट चेपु की तरफ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तैनात किए गए हैं, जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमें लिटान सारेइखोंग में विश्वास बहाली के उपाय के रूप में तैनात हैं।

यह भी पढ़े: लखनऊ के मॉल में गोलीबारी, महिला समेत चार गिरफ्तार

इस बीच, लिटन सारेइखोंग में जारी तनाव के कारण इंफाल-उखरुल सड़क पर वाहनों की आवाजाही, विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन, लगभग एक सप्ताह से बाधित है। राज्य सरकार ने स्थिति में सुधार होने के मद्देनजर शुक्रवार को ही कामजोंग जिले के उखरुल जिले और पड़ोसी फुंग्यार उपमंडल तथा कांगपोकपी जिले के लुंगटिन उपमंडल में लागू पांच दिवसीय इंटरनेट प्रतिबंध को हटाया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button