उप्र : लखनऊ में डबल डेकर बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 14 घायल

लखनऊ, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक डबल डेकर बस के पलट जाने से उसमें सवार एक महिला और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 14 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निपुण अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

डीसीपी अग्रवाल ने बताया कि इस हादसे में एक महिला, एक पुरुष और तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम लुधियाना (पंजाब) से मोतिहारी (बिहार) जाने वाली डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वे टोल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस और प्रशासन की टीम के अलावा एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

डीसीपी अग्रवाल ने कहा, ‘‘इस हादसे में पांच लोगों – एक पुरुष, एक महिला और तीन बच्चों – की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को एसजीपीजीआई (संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान) और केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय) के ट्रॉमा सेंटरों में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।’’

डीसीपी अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण) रल्लापल्ली वसंत कुमार ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि दुर्घटना में घायल हुए 14 यात्रियों को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया है। यह दुर्घटना एक्सप्रेसवे के 11.2 किलोमीटर के निशान पर हुई। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में लगभग 80 से 85 यात्री सवार थे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button