Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

खाने में मिलावट सिर्फ जुर्म नहीं समाज पर हमला : सज्जनार

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने कहा कि खाने में मिलावट सिर्फ जुर्म नहीं है, बल्कि समाज पर गंभीर हमला है। मिलावट करने वालों के जुल्म देखकर दिल टूट जाता है, जो हमारे बच्चों को इतने प्यार से खिलाए जाने वाले बिस्कुट और आइसक्रीम से लेकर किचन में इस्तेमाल होने वाले अदरक-लहसुन पेस्ट, चायपत्ती, दूध और दही जैसी चीजों में जहर मिला रहे हैं।

सज्जनार ने अपने एक्स खाते पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने खाद्य सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था लाने का निर्णय लिया है, क्योंकि लोगों की सेहत को बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर नगर पुलिस ने मिलावटखोरों की नकेल कसने के लिए एच-फास्ट टीम का गठन किया है। इस टीम के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान मिलावट के 61 मामले दर्ज कर 15 टन मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की गई।

यह भी पढ़ें… मिलावटखोरों की खैर नहीं, हैद्रा की तर्ज पर एजेंसी बनाएँगे रेवंत रेड्डी

इसके संबंध में 64 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सज्जनार ने चेतावनी दी कि अपने मुनाफे के लिए आम लोगों की जान जोखिम में डालने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। मिलावट से मुक्त समाज और सुरक्षित खाने के लिए यह लड़ाई और भी तेजी से जारी रहेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button