गुड़ी पड़वा पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद

Ad

नई दिल्ली: इस हफ्ते नवरात्र, गुड़ी पड़वा और ईद जैसे कई अहम त्योहार आ रहे हैं। चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और उगाड़ी 19 मार्च को है। गुड़ी पड़वा मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गोवा में मराठी और कोंकणी हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला नव वर्ष का त्योहार है। यह त्योहार चैत्र महीने के पहले दिन (प्रतिपदा) आता है। इसे कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में उगाड़ी के रूप में भी मनाया जाता है। यह वसंत ऋतु की शुरुआत और रबी फसल की कटाई का प्रतीक है। ईद 20 या 21 मार्च को मनाई जा सकती है। इससे निवेशकों और ट्रेडर्स में कनफ्यूजन की स्थिति है कि इन दिनों शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं।

19 मार्च और 20 मार्च को शेयर बाजार में रेगुलर कामकाज होगा। इक्विटीज के अलावा इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी और कमोडिटीज मार्केट में सामान्य कामकाज होगा। लेकिन 21 मार्च को शनिवार होने के कारण बाजार बंद रहेंगे। हालांकि इन त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। स्टॉक मार्केट की छुट्टियों का फैसला एक्सचेंज करते हैं। एक्सचेंज ने गुड़ी पड़वा, नवरात्रि और ईद के मौके पर छुट्टी की घोषणा नहीं की है। इसका मतलब है कि इस दौरान सामान्य कामकाज होगा।

कब-कब होगी छुट्टी?

मार्च में अब केवल दो दिन शेयर बाजार में नॉन-वीकेंड ट्रेडिंग छुट्टियां होंगी। 26 मार्च को राम नवमी के मौके पर बाजार बंद रहेगा। इसी तरह 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा। इससे पहले 3 मार्च को शेयर बाजार में होली की छुट्टी थी। इस हफ्ते शेयर बाजार में लगातार दो दिन तेजी आई और आज भी शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। (भाषा) 

यह भी पढ़ेकमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button