Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

संपत्तिकर बकाया पर पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के हैदराबाद निवास पर ताला

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने संपत्तिकर अदा न किये जाने पर तमिलनाडु की छह बार मुख्यमंत्री रहीं जयललिता के हैदराबाद स्थित घर को सीज़ कर दिया है।

जय ललिता एक समय भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक थीं, लेकिन आज उनके हैदराबाद स्थित घर पर अधिकारियों द्वारा ताला लगा दिया गया। शहर के हैदराबाद के यूसुफगुड़ा क्षेत्र में स्थित इस परिसंपत्ति से 2017 से संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया है। नगर निगम के अनुसार इस संपत्ति पर लगभग 83 लाख का संपत्तिकर बकाया है। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिली।

प्रशासन की सख्त वसूली अभियान

यह संपत्ति पहले कमर्शियल टैक्स श्रेणी में थी, जिससे कर अधिक लग रहा था। जयललिता के भतीजे दीपक जयकुमार ने इसे आवासीय श्रेणी में बदलने का अनुरोध किया, क्योंकि 2017 से इसका उपयोग आवासीय रूप में किया जा रहा है। श्रीनगर कॉलोनी स्थित यह जी प्लस 4 इमारत पहले कार्यालय के रूप में इस्तेमाल होती थी। जीएचएमसी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बकाया जल्द नहीं चुकाया गया, तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेनामपल्ली में 163वाँ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 290 लोगों ने लिया लाभ


अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button