नहीं रहे पूर्व विधायक अहमद पाशा क़ादरी
हैदराबाद, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अहमद पाशा कादरी का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन से मजलिस समर्थकों में शोक का माहौल है।
एआईएमआईएम में ओवैसी परिवार से बाहर के व्यक्तित्व के रूप में लंबे समय तक पार्टी महासचिव रहे सैयद अहमद पाशा क़ादरी दिवंगत सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी के विश्वस्त सहयोगी और घनिष्ठ मित्र रहे। उन्होंने वर्ष 2004 में चारमीनार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता। बाद में उन्होंने तीन चुनाव जीते और चारमीनार के अलावा याकूतपुरा का प्रतिनिधित्व किया।
यह भी पढ़ें… ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस की ओर से ब्रह्मानंदम का सम्मान
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



