श्री राणी सती दादी मंदिर का स्थापना दिवस समारोह 5 अप्रैल को
हैदराबाद, श्री राणी सती दादी मंदिर, घाँसी बाजार का 50वाँ स्थापना दिवस समारोह रविवार, 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
माँ नारायणी फाउंडेशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्रह्ममूहुर्त में अभिषेक के पश्चात सुबह 8 बजे मंदिर से शोभायात्रा आरंभ होगी, जो सत्यनारायण भवन, गुलजार हौज, मदीना होती हुई वापस लौटेगी। दोपहर 1.30 बजे अजमेर के कुंवर तेजस राणा द्वारा संगीतमय मंगलपाठ किया जाएगा। रात 8 बजे महाआरती के पश्चात रात्रि भोज का आयोजन होगा। समारोह की तैयारियाँ कलश तैयार करने के साथ आरंभ हो गई हैं।
यह भी पढ़ें… हनुमान जन्मोत्सव पर भाग्यनगर में बालाजी फ्रेंड्स का लंगर सेवा आयोजन
5 अप्रैल को सुबह 6.30 बजे से कूपन दिखाकर कलश प्राप्त कर लेने की अपील की गई है। कलश तैयार करने में रेणु अग्रवाल, ऊषा गणेड़ीवाल, टीना सौंथलिया, माला अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शिल्पा जालान, सुनीता पचेरीवाला, शिल्पा सौंथलिया, आशा तुलस्यान, शिल्पा तुलस्यान, गोपाल पचेरीवाला, चिकेश महाराज, भरत शर्मा का सहयोग रहा। माँ नारायणी फाउंडेशन के ट्रस्टीगण ने भक्तजनों से स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने की अपील की है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



