मियाँपुर में रखी गयी कासाग्रैंड मैंडरिन की नींव
हैदराबाद, भारत के अग्रणी रियल इस्टेट डेवलपर्स कासाग्रैंड ने आधिकारिक तौर पर मियाँपुर में भूमि पूजा कर हैदराबाद के पहले ऊपार्टमेंट कासाग्रैंड मैंडरिन का निर्माण शुरू कर दिया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस प्रॉजेक्ट के माध्यम से नई प्रकार की शानदार गेटेड कम्युनिटी पेश की जा रही है, जिसमें बड़े घर, बेहतर लेआउट और रहने का ज़्यादा अच्छा अनुभव मिलेगा।

कासाग्रैंड मैंडरिन के ऊपार्टमेंट में जगह के सही इस्तेमाल और बड़े पैमाने पर की गई प्लानिंग पर विशेष बल दिया गया, जो आम प्रकार के अपार्टमेंट से कहीं आगे है। इनके लेआउट बाज़ार में मौजूद सबसे असरदार लेआउट में से हैं, जो ज़्यादा से ज़्यादा कार्पेट एरिया का सही इस्तेमाल कर घर के अंदर ज़्यादा से ज़्यादा जगह देगा। निर्माण के साथ यह स्थान और कार्यक्षमता पर केंद्रित एक अलग अपार्टमेंट अनुभव के माध्यम से शहरी घर खरीददारों की विकसित अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार है।
निर्माण की तेजी से शुरुआत समय पर निष्पादन और वितरण के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। 8 एकड़ में फैली इस परियोजना में 334 अति-विशाल 3 और 4 बीएचके घर हैं, जिन्हें बेहतर जीवन के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे 78 प्रतिशत कार्पेट एफिशिएंसी के साथ बनाया जा रहा है, जो आम अपार्टमेंट के मुकाबले 4 प्रतिशत ज़्यादा है। इस तरह यह अपार्टमेंट के अंदर इस्तेमाल करने के लिए ज़्यादा जगह होती है।
यह भी पढ़ें… मेडिकल छात्र ने चिड़ियाघर में मनाया जन्मदिन
लो-डेंसिटी लेआउट में 5.7 एकड़ खुली हरियाली
6 ब्लॉक में फैले इस लो-डेंसिटी (कम आबादी वाले) लेआउट में 5.7 एकड़ की खुली जगह है, जिसमें 5.3 एकड़ में हरियाली और गाड़ियों से मुक्त पोडियम शामिल हैं। इससे रहने के लिए ज़्यादा खुली जगह और ताज़ी हवा मिलेगी। 41,000 वर्ग फुट का पाँच मंज़िला क्लब हाउस, 5,600 वर्ग फुट का क्लोरीन-मुक्त स्विमिंग पूल, 70 से ज़्यादा लाइफ़स्टाइल से जुड़ी सुविधाएँ और 25 से ज़्यादा सेहत से जुड़ी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह अपार्टमेंट विशाल लेआउट के कारण सबसे अलग दिखेगा। इनमें 456 के लिविंग स्पेस, बड़े बेडरूम और ऐसी बालकनी शामिल हैं, जिन्हें ज़रूरत के हिसाब से बदला जा सकता है।
यह सभी चीज़ें घर में हवा और रोशनी के प्रवाह को बेहतर बनाकर रोज़मर्रा के जीवन को ज़्यादा आरामदायक बनाती हैं।हैदराबाद के तेज़ी से विकसित हो रहे रिहायशी इलाके मियाँपुर में रणनीतिक रूप से स्थित कासाग्रैंड मैंडरिन प्रमुख आईटी केंद्रों जैसे टेक महिंद्रा आईटी पार्क और माइंडस्पेस आईटी पार्क से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसके साथ ही यहाँ मेट्रो की सुविधा और एक मज़बूत सामाजिक बुनियादी ढाँचा भी उपलब्ध है।
यह प्रॉजेक्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंटिया दि ग्लोबल स्कूल और नारायण जूनियर कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के साथ एसएलजी, सुरक्षा, ममता अकादमी और अर्चना जैसे प्रमुख अस्पतालों के निकट है। आस-पास के खुदरा बाजार और मनोरंजन केंद्रों में एशियन जीपीआर मल्टीप्लेक्स, फोरम सुजना मॉल और आईनॉक्स विनय शामिल हैं। मिवान तकनीक का उपयोग कर निर्मित इस प्रॉजेक्ट में ईवी चार्जिंग की सुविधा, सह-कार्य (को-वर्किंग) के लिए जगह के अलावा और भी अन्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी https://www.casagrand.co.in/ से प्राप्त का जा सकती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



