हनुमान मंदिर में चोरी के मामले में तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, पुराने शहर की पुलिस ने चंद्रयानगुट्टा पुलिस थाना परिधि के तहत बारकस इलाके में स्थित श्री द्वी मुखी हनुमान मंदिर में अपवित्रता और तांबे के बर्तन की चोरी के मामले को सुलझा लिया है। इस अपराध को अंजाम वाले तीन नाबालिग रोहिंग्या आरोपियों और चोरी की संपत्ति खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजेंद्र नगर जोन के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गत 24 फरवरी की सुबह, स्थानीय लोगों ने पाया कि बारकस में हनुमान मंदिर के ताले टूटे हुए हैं और भीतर तांबे का बर्तन चोरी हो गये था। इसके साथ ही मूर्ति को भी नुकसान पहुँचाया गया था। स्थानीय निवासी जे. नवीन कुमार की शिकायत के आधार पर अपराध संख्या नंबर 80/2026 के अंतर्गत बीएनएस की धारा 298, 299, 324(2), 331(3), 305, 3(5) के तहत मामले दर्ज कर छानबीन की गयी।

यह भी पढ़ें… कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या

नाबालिगों ने चोरी और मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कबूल की

चंद्रयानगुट्टा के एसीपी ए. सुधाकर और पुलिस इंस्पेक्टर आर. गोपी के नेतृत्व में स्पेशल टीमें मौके पर पहुंचीं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। रॉयल कॉलोनी, बालापुर इलाके के तीन नाबालिग शक के घेरे में घूमते और पॉलिथीन बैग में सामान ले जाते हुए पाए गए। जब उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने कबूल किया कि उन्हें बुरी आदतों की लत है और उन्होंने खर्च के लिए द्विमुखी आंजनेय स्वामी मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की थी और उस समय मूर्ति को नुकसान पहुंचाया था।

आरोपियों की पहचान रॉयल कॉलोनी, बालापुर (म्यांमार मूल के) के रहने वालों के तौर पर हुई। उन्हें नामपल्ली कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। नाबालिगों के पास से चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपी पेशे से स्क्रैप व्यापारी मोहम्मद अब्दुल वहीद (60) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब्दुल वहीद इदी बाजार बाला नाका का रहने वाला है। उसे भी अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button