मेडिकल सीट दिलाने की आड़ में ठगी करने वाले धरे गए

हैदराबाद, साइबराबाद की पेटबशीराबाद पुलिस ने मेडिकल सीट दिलाने की आड़ में 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया।

पेटबशीराबाद पुलिस ने बताया कि ठगी के इस मामले में नई दिल्ली निवासी अरविंद राव (40) और हैदराबाद निवासी वेंकट राव (58) को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों आरोपियों ने देशभर में नीट रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लक्षित कर उन्हें मेडिकल सीट दिलाने का झाँसा देकर लगभग 100 विद्यार्थियों से ठगी की। दोनों ने मेडिकल विद्यार्थियों से लगभग 2.5 करोड़ रुपये वसूले।

यह भी पढ़ें… सोना खरीदने का झांसा देकर गोल्ड बिस्कुट लेकर भागने वाला अरेस्ट

आरोपियों के पास से फर्जी एमबीबीएस अलॉटमेंट लेटर, पहचान-पत्र, फर्जी एग्रिमेंट तथा चार सेलफोन जब्त किए गए। इनके खिलाफ जेडिमेट्ला निवासी एक पीड़ित मेडिकल विद्यार्थी ने शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करने के बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button