अग्रवाल मानव सेवा मंच का नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, 275+ लोग लाभान्वित

हैदराबाद, अग्रवाल मानव सेवा मंच द्वारा सावित्री देवी आरए फाउंडेशन (ट्रस्ट), अत्तापुर के सौजन्य से 198वाँ नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर इंदिरा पार्क के एम नगर स्थित श्री सिद्धार्थ हाई स्कूल में संपन्न हुआ। यहाँ मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर के प्रायोजक रामअवतार अग्रवाल ने भारत माता और श्री अग्रसेन महाराज के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीपक प्रज्वलित कर किया। शिविर में केयर अस्पताल के डॉक्टरों ने रक्तचाप, शुगर टेस्ट, ईसीजी, 2डी ईको, सामान्य रोग जांच की सेवा दी।

अवसर पर अस्थि रोग, स्त्रा रोग, शिशु रोग, हृदय रोग से संबंधित रोगियों का परीक्षण कर निदान किया गया। स्वरूप आई केयर सेंटर के नेत्र विशेषज्ञों ने नेत्र परीक्षण किया। इनमें से 15 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया, जो सघन परीक्षण के बाद स्वरूप आई केयर सेंटर में किया जाएगा। डॉ. छावा आंजनेयुलू के नेतृत्व में कान-नाक -गला रोगियों को सेवा उपलब्ध कराई गयी।

यह भी पढ़ें… जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी का 2026 का चातुर्मास कारवान दादावाड़ी में

डॉ. पी. रवि और टीम ने फिजियोथेरेपी सेवाएँ प्रदान की

सेवा भारती चैरिटेबल हॉस्पिटल की डॉ. शशि रानी ने दांतों के रोगियों की जांच की। साई होमियो क्लीनिक के डॉ.आई. राज्यलक्ष्मी ने होम्योपैथिक विधि से रोगियों का निदान किया। फिजियोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन सेंटर के डॉ.पी. रवि के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम द्वारा फिजियोथेरेपी की सेवा प्रदान की गयी।

शिविर में भवानी ग्रुप के अभिमन्यु अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम द्वारा निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गयीं। शिविर का 275 से अधिक लोगों ने लाभ लिया। सिद्धार्थ हाई स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट निदूरी श्रीनिवास और अध्यापक निदूरी अरुणा, चिंचोली सतीश, वेलिगोंडा प्रभावती और कर्मियों ने शिविर में सहयोग प्रदान किया। मंच के प्रधान संयोजक विनोद अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अवसर पर मंच के प्रधान संयोजक विनोद अग्रवाल, संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल, सह संयोजक उमाशंकर गोयन्का, विक्रम गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, अजय गुप्ता, अभिमन्यु अग्रवाल, सुरेश गोयल, अरुण विजयवर्गीय, जितेंद्र गोयल, हिमायत नगर शाखा के केन्द्राय समिति सदस्य डीपी अग्रवाल, रामनगर शाखा सदस्य सुशील सराफ, एलआईसी कॉलोनी के सचिव सत्यनारायण काबरा की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button