Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

बेगमपेट में फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन

हैदराबाद, तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने बेगमपेट में तेलंगाना पुलिस वेल्फेयर फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया। फ्यूल स्टेशन के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवधर रेड्डी ने कहा कि इस फ्यूल स्टेशन से प्राप्त होने वाले राजस्व को पुलिसकर्मियों के लिए कल्याणकारी कार्यों पर खर्च किया जाएगा।

यह फ्यूल स्टेशन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से स्थापित किया गया है, जो 1 अप्रैल से आम जनता के लिए अपनी सेवाएँ प्रारंभ करेगा। इस अवसर पर मल्काजगिरी पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती और पुलिस महानिरीक्षक गजाराव भूपाल व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… मेडिकल छात्र ने चिड़ियाघर में मनाया जन्मदिन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button