निधि एकत्र करने के लिए धुरंधर-2 की स्क्रीनिंग

Ad

हैदराबाद, राउंड टेबल एचकेआरटी 249 ने स्कूलों और क्लासरूम के निर्माण हेतु निधि एकत्र करने के लिए धुरंधर-2 की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम से मिलने वाली राशि का उपयोग स्कूलों और क्लासरूम के निर्माण में किया जाएगा, जिससे शिक्षा तक पहुँच और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़े : बाबू ने पोते के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर में दर्शन किए

राउंड टेबल इंडिया कंस्ट्रक्शंस पूरे भारत में वंचित छात्रों के लिए औसतन हर दिन एक क्लासरूम का निर्माण करता है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व टेबल चेयरमैन विवेक विजयवर्गीय ने किया। अवसर पर कोषाध्यक्ष वर्षित वीसमसेट्टी, उपाध्यक्ष आशीष सारडा, सचिव विवेक अग्रवाल, आईपीसी करण टिबरेवाल, सदस्य सुकुमार रंगा, सिद्धार्थ अग्रवाल, साई श्रीनिवास मोरिशेट्टी सहित उदय गुप्ता, अविनाश पुलकांति और शिरीष कोठापल्ली सपत्निक उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button