मिथुन राशि में बन रहा गजकेसरी योग
ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को सबसे शुभ और फलदायी राजयोगों में से एक माना जाता है। जब कुंडली में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति होती है, तो इस अद्भुत योग का निर्माण होता है। आगामी 26 मार्च, गुरुवार को आकाश-मंडल में एक बार फिर यह शक्तिशाली योग बनने जा रहा है।
इस बार यह संयोग मिथुन राशि में बनने जा रहा है, जहां गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं और 26 मार्च को चंद्रमा भी वहां प्रवेश कर जाएंगे। गुरु और चंद्रमा का यह मिलन कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलेगा।
यह भी पढ़े : देश व विश्व में रौद्र संवत्सर का प्रभाव
गजकेसरी योग
गज का अर्थ है- हाथी और केसरी का अर्थ है-शेर। जिस प्रकार हाथी और शेर अपनी शक्ति और साहस के लिए जाने जाते हैं, उसी प्रकार जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग होता है, उसे जीवन में अपार धन, मान-सम्मान, उत्तम स्वास्थ्य और उच्च पद की प्राप्ति होती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



