श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल, दिलसुखनगर का गणगौर महोत्सव
हैदराबाद, श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल, दिलसुखनगर के तत्वावधान में आयोजित गणगौर महोत्सव में भक्ति संस्कृति की बेमिसाल पौराणिक कथा पर आधारित नानी बाई का मायरा के नाट्य रूपांतरण का मंचन आयोजक मंडल की सदस्याओं द्वारा मनभावन रूप से किया गया।



























जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गणगौर महोत्सव के अंतर्गत प्रस्तुत नाटिका संवाद, संवाद की डबिंग और नाटिका प्रस्तुतीकरण के लिए तैयारियाँ मंडल की सदस्याओं ने स्वयं की। चैतन्यपुरी स्थित भाग्यश्री फंक्शन हॉल में खचाखच भरे हॉल में आयोजित नाटिका में नरसीजी की भूमिका मंडल की भूतपूर्व अध्यक्ष सरिता असावा ने निभायी, वहीं नानी बाई के किरदार में स्थानीय समाज की प्रियंका हेड़ा द्वारा प्रस्तुति दी गयी।
भगवान श्री कृष्ण का किरदार संगठन की कार्यकारिणी सदस्य नीलिमा चांडक ने एवं माता रुक्मिणी का किरदार संगठन की सह-मंत्री श्रुति मर्दा द्वारा निभाया गया। साथ ही संगठन की वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा ईन्नाणी द्वारा नानी बाई की दादी सास का, इंदिरा लोया द्वारा नानी बाई की सास का, सरिता लोया द्वारा नानी बाई के ससुर का, आराधना राठी द्वारा नानी बाई की ननद का, सोनल सोमानी द्वारा भोला दूत का, नरसीजी के साथ संतों की टोली में संत के रूप में काव्य लखोटिया, तीर्थ मर्दा, कुणाल राठी, मुदित इन्नाणी द्वारा प्रस्तुति दी गयी।
सभी ने नाटिका में सदस्यों के अभिनय की प्रशंसा की
सभी ने सदस्यों द्वारा निभाए गए अभिनय की प्रशंसा की। मायरे के दौरान नाटिका में नरसीजी और भगवान कृष्ण के संवाद एवं नानी बाई की यात्राओं के दौरान किए गए अभिनय से हॉल मंत्रमुग्ध रहा। नाटिका में नृत्य की प्रस्तुति मिलन लखोटिया, रुचिता इन्नाणी, सोनल अट्टल, पूजा अट्टल, बबिता फोफलिया, सीमा बजाज द्वारा दी गयी। मायरा भरने की रस्म को स्थानीय समाज के सदस्यों नें आयोजक मंडल के साथ यादगार और भव्यतम रूप में पूरा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा-अर्चना एवं वंदना द्वारा की गई। तत्पश्चात कॉम्प्लीमेंट्री राउंड तंबोला खिलाया गया। भगवान गणेश की वंदना में स्थानीय समाज की माही इन्नाणी, तुलसी हेड़ा, अनन्या हेड़ा, गरिमा सारड़ा द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। समाज की वरिष्ठ मायत के रूप में निर्मला बाई खटोड़ (पत्नी स्व. शंकरलाल खटोड़) एवं बसंती बाई जाजू (पत्नी स्व. माणकचंद जाजू) को मंडल द्वारा मातृ सम्मान से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सिल्वर राउंड तंबोला खिलाया गया। मायरे का समापन भगवान कुंजबिहारीजी की विशेष आरती से हुआ।
अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एक्सॉरियल एवं कार्तिकेय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की सीएमडी भगवती महेश बल्दवा, कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता समाजसेवी गोपाल बल्दवा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की अध्यक्ष रजनी राठी, मंत्री मंजू लाहोटी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश की निवर्तमान अध्यक्ष उर्मिला साबू, प्रदेश सभा की संरक्षक कलावती जाजू, हैदराबाद सिकंदराबाद के अलग-अलग क्षेत्रों की अध्यक्षों/मंत्रियों का स्वागत-सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें… ‘गोर ईसर के संग, देखो चारों धाम के रंग’ कार्यक्रम सम्पन्न
भगवती बल्दवा ने महिला मंडल के कार्यक्रम की प्रशंसा की
भगवती बल्दवा ने श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल, दिलसुखनगर द्वारा निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा नानी बाई का मायरा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करना, वह भी इतने भव्य रूप से भजन के साथ अत्यंत सराहनीय है। यह हमारे पौराणिक इतिहास को आज के युवाओं तक पहुँचने का सबसे सुंदर और संस्कृति से जुड़े रहने का बेमिसाल तरीका है।
तेलंगाना आंध्र प्रदेश की अध्यक्ष रजनी राठी ने विशेष तौर पर कहा कि श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल विशेष कार्यक्रमों और भरपूर सेवाभावी कार्यों के लिए शहर में अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि गर्व के साथ यह कहते हैं कि हमारी सभी महिला मंडल शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सांस्कृतिक धरोहर की पताका को गौरवपूर्ण तरीके से लहरा रहीं हैं। पौराणिक भक्ति रस के अलग-अलग कार्यक्रमों द्वारा संस्कृति की अमिट छाप छोड़ रही हैं। कार्यक्रम में पधारे अन्य अतिथियों नें आयोजक मंडल द्वारा स्वयं रचित विशेष नाटिका की प्रशंसा की।
संस्था द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोग हेतु भगवती महेश बल्दवा, कमल काबरा, शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वैलर्स, वेद ज्वेलर्स, माहेश्वरी ज्वेलर्स, वृंदा ज्वेलर्स, विश्वा ज्वेलर्स, रेखा अटासनिया, संगीता एक्सक्लूसिव एवं नेहा कोठारी यूनिक रेजीन आर्ट, सहित सभी को विशेष धन्यवाद प्रेषित किया गया। स्थानीय श्री माहेश्वरी समाज, दिलसुखनगर के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ स्थानीय समाज की प्रियंका हेडा एवं आयुष सोमानी को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
नानी बाई का मायरा संवाद लेखन में प्रियंका, सरिता व संतोष ने योगदान
समाज के मंत्री शिव लखोटिया, सह-मंत्री अवतार लाहोटी व कार्यकारिणी सदस्य गणेश मूंदड़ा का दिए गए विशेष सहयोग के लिए अभिनंदन किया गया। नानी बाई का मायरा का संवाद लेखन का कार्य मुख्य रूप से प्रियंका हेड़ा, सरिता असावा, संतोष सारड़ा ने करीब डेढ़ माह से ज्यादा के अथक परिश्रम से किया। इसके सभी संवाद रिकॉर्डिंग, बैकग्राउंड विजुअल्स और एलइडी बैकग्राउंड के क्रीन का कार्य आयुष सोमानी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एलईडी कार्यों की देखरेख गणेश मूंदड़ा के नेतृत्व में की गयी। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति (दक्षिणांचल) अरुण कुमार भांगड़िया, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया, सह-मंत्री संपत तोष्णीवाल(आरकेटी), हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी, मंत्री राजेश मालपानी, उपाध्यक्ष राजेश करवा, संजय असावा, दिनेश करवा व अन्य की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संस्था की मंत्री मोनिका सोमानी, कोषाध्यक्ष रुचिता इन्नाणी, संगठन मंत्री संतोष सारड़ा, प्रधान संयोजिका सरिता असावा, उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका पद्मा मालानी, कार्यकारिणी सदस्य व कार्यक्रम संयोजिका मेघा लड्डा, उपाध्यक्ष सीमा बजाज, सह मंत्री मिलन लखोटिया, श्रुति मर्दा, प्रचार मंत्री शोभा बजाज, राखी बजाज, कार्यकारी सदस्य अनुराधा मानधना (निवर्तमान अध्यक्ष), सरिता लोया, पुष्पा इन्नाणी, प्रमिला सोमानी, सोनल सोमानी, करुणा सोमानी, शीतल बांगड़, सुमन मानधानिया, सोनल अट्टल, पूजा अट्टल, नीतू मर्दा, बबिता फोफलिया, नीलिमा चांडक, शशिकला हेड़ा, गीता लड्ढा आदि का सहयोग रहा। आयोजक मंडल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





