हैदराबाद में गणगौर उत्सव की धूम, महिलाओं ने दिखाई संस्कृति की झलक

हैदराबाद, अमीरपेट महिला मंडल, हैदराबाद तेलंगाना का गणगौर रिश्तों की डोर कार्यक्रम भव्यता से मधुरानगर स्थित श्री सागी रामकृष्णनम राजू कम्युनिटी हॉल में उत्साह के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच आयोजित किया गया। अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं।

हैदराबाद में गणगौर उत्सव में भाग लेती महिलाएँ

गणगौर हेतु भव्य शोभायात्रा मधुरानगर स्थित पुष्पा मर्दा के निवास से निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने गौर के गीत गाते हुए भाग लिया। तत्पश्चात कम्युनिटी हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने नृत्य की अनुपम प्रस्तुति दी। अवसर पर सभी के लिए तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें कॉम्प्लिमेंट्री राउंड, कैश राउंड, इलेक्ट्रानिक राउंड, गोल्ड और सिल्वर राउंड का आयोजन कर विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें… सतरंगी महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया गणगौर उत्सव

कार्यक्रम में समाजसेवी व उद्योग जगत के अतिथि शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमृत कुमार जैन, विशेष अतिथि महेश बैंक के निवर्तमान चेयरमैन रमेश कुमार बंग, महेश बैंक के निदेशक पवन कुमार लोहिया, पेन्नार इंडस्ट्रीस के सीएफओ श्रीकांत भक्कड़ उपस्थित थे, जिनका स्वागत मंडल की अध्यक्ष श्रुति भक्कड़, मंत्री वंदना पुगलिया, कोषाध्यक्ष राधिका असावा सहित अन्य ने किया। मुख्य अतिथि अमृत कुमार जैन ने मंडल के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंडल कई प्रकार के सराहनीय कार्य कर रहा है। यह कार्य बहुत ही प्रशंसा के योग्य हैं, जिसमें संस्कृति झलक रही है। इसके लिए सभी बधाई के प्रात्र हैं। मंडल द्वारा कार्यक्रम प्रायोजक पेन्नार एवं वीआरएच लॉजिस्टिक प्रा.लि. का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्ष श्रुति भक्कड़, मंत्री वंदना पुगलिया, कोषाध्यक्ष राधिका असावा, संयोजिका रंजीता नावंदर, मंजू रांदड़, कंचन झँवर, अभिक्षा चांडक, निधि तापड़िया, उपाध्यक्ष स्नेहा काबरा, सह-मंत्री स्वाति काबरा, पूर्व अध्यक्ष पूजा झँवर, धनरक्षक श्वेता मानधना, संस्थापक अध्यक्ष एवं सलाहकार शकुंतला चोकड़ा, सलाहकार सविता कुलवाल, नंदा चांडक, शीतल लड्डा, कार्यकारिणी सदस्या मंजू शुक्ला, प्रेमलता जालान, संगीता असावा, दीपिका लोया, उर्मिला भूतड़ा, आरती बजाज, प्रीति काबरा, नेहा सदानी, कृतिका सारड़ा, दुर्गा सारड़ा, मोनिका भक्कड़ सहित अन्य ने सहयोग दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button