श्री विप्र सेवा संघ महिला प्रकोष्ठ का गणगौर महोत्सव 15 मार्च को

हैदराबाद, श्री विप्र सेवा संघ महिला प्रकोष्ठ, हैदराबाद (तेलंगाना) द्वारा 15 मार्च को मध्याह्न 3 बजे से यंग मेन इम्प्रूवमेंट हॉल, सुल्तान बाजार में गणगौर महोत्सव-2026 आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों के संबंध में सभा भुम्मन गली हॉल, बरकतपुरा में सम्पन्न हुई।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महिला प्रकोष्ठ की सचिव विजेता शर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मिसेज बिंदु शर्मा एवं मिसेज कुंतल गौर को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त, महिला प्रकोष्ठ की कोषाध्यक्ष संध्या शर्मा ने बताया कि डॉ. स्नेहलता शर्मा एवं इंद्रा देवी शर्मा को कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। अतिथियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सहमति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें… माथुर वैश्य क्लब में होली मिलन समारोह में रंगों और गीतों का उत्सव

बैठक में कार्यक्रम संयोजक ललिता इंदौरिया ने सदस्यों के साथ कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें महिला प्रकोष्ठ की सदस्य स्नेहा शर्मा, बबिता शर्मा, रचना शर्मा, राधिका शर्मा एवं वर्षा शर्मा भी उपस्थित रहीं। सदस्यों ने श्री विप्र सेवा संघ के समस्त सदस्यों से गणगौर महोत्सव-2026 में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button