गणगौर उत्सव ‘कल, आज और कल’ 16 मार्च को
हैदराबाद, बरकतपुरा महिला मण्डल द्वारा आगामी 16 मार्च को काचीगुड़ा स्थित श्री घनश्याम पटेल भवन के सभागृह में राजस्थानी लोक परम्परा व संस्कृति आधारित गणगौर उत्सव के उपलक्ष्य में कल, आज और कल शीर्षक से धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर संस्कृति के पुरातन, आज व भविष्य के स्वरूपों पर आधारित नाटिका, नृत्य व मनोरंजन प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। साथ ही तम्बोला के विभिन्न राउंड खेले जायेंगे, जिसमें प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।
इसमें केवल महिलाओं-बालिकाओं को प्रवेश पत्र द्वारा भाग लेने की अनुमति दी जायेगी। संस्थापिका सदस्याओं संगीता भूतड़ा, अल्का भण्डारी तथा कोमल मर्दा ने सदस्यों की बैठक में गहन चर्चा के पश्चात लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए सूचित किया कि संयोजिकाओं के रूप में अरुणा डागा, चंदा असावा, अंजू मर्दा एवं पद्मा लाहोटी का मनोनयन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात स्वरुचि भोज का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… अन्याय के खिलाफ थे शिवाजी : गहिनीनाथ
इस संदर्भ में आयोजित बैठक में संस्थापिका सदस्यों व संयोजिकाओं सहित श्रीदेवी बंग, नैना मालू, दीपा बियाणी, अर्चना असावा, विमला जाजू, पूजा काबरा, ममता झँवर, बरखा कोठारी, सीमा बाहेती, सोनल मालू तथा शीला धूत ने भाग लिया। परोक्ष रूप से सरला सोनी, ज्योति दरक, कोमल बजाज, लता पोरवाल, संतोष तोतला, आरती मून्दड़ा, सुनीता सोनी, ऊषा झँवर, अल्का दरक, सपना तोतला एवं उर्मिला तोतला ने सहयोग का आश्वासन दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



