गायत्री महिला मंडल का गणगौर महोत्सव संपन्न

Ad

हैदराबाद, गायत्री महिला मंडल, हैदराबाद द्वारा गणगौर महोत्सव उत्साह के साथ विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया गया। आज कबूतरखाना स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित गणगौर महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही नृत्य प्रस्तुत कर कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ऑफ तेलंगाना के अध्यक्ष अधिवक्ता श्रीकिशन शर्मा, जुबली हिल्स डिवीजन पीस कमेटी अध्यक्ष तेजू विजय कुमारी, अधिवक्ता मेघारानी अग्रवाल, रानी सती दादी महिला शाखा की अध्यक्ष रिंकु गर्ग, समाजसेवी विशाल शर्मा, समाज सेविका डॉ. रानी शर्मा, त्रिनेत्र टेक्नोलॉजी के आशीष शर्मा, समाजसेविका संगीता यादव का स्वागत सदस्यों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नृत्य के अलावा तंबोला, प्रश्न उत्तर, खेल आदि का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम से पूर्व साईं बाबा मंदिर से गणगौर शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए माहेश्वरी भवन पहुँची, जहाँ गौरा ईसर की पूजा की गई।

कार्यक्रम में मंडल की अनीता शर्मा, सोनम शर्मा, विजय शर्मा, संगीता जैन, सपना शर्मा, वैशाली शर्मा, अनुष्का शर्मा, भारती ओझा, मीना शर्मा, लता सिंह, पूजा जैन, कविता गोयल, नंदा शर्मा, सुनीता चंडक, उर्मिला शर्मा, शैलजा शर्मा सहित अन्यों ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button