महावीर बैंक की साधारण सभा संपन्न

हैदराबाद, महावीर को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक की साधारण सभा हिमायतनगर स्थित होटल प्लैटिनम में संपन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए बैंक के चेयरमैन अशोक कोठारी ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बैंक की स्थापना 1999 में हुई थी। हमने अब समर्पित बैंकिंग सेवा के 27 वर्ष पूरे कर लिए हैं। एक छोटी सी शुरुआत से हमने अनुशासन, पारदर्शिता और जिम्मेदार बैंकिंग प्रथाओं के माध्यम से मजबूत और सम्मानित संस्था के रूप में विकास किया।

पिछले तीन साल बैंक के लिए तेजी से विकास के रहे। सरल शब्दों में कहें, तो हमने पहले से कहीं अधिक तेजी से विकास किया है। हमने सिस्टम का विस्तार किया और उसे मजबूत बनाया। हमने प्रदर्शन में सुधार कर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखी। आज हम पहले से कहीं अधिक मजबूत और आत्मविश्वासी हैं। अशोक कोठारी ने महावीर बैंक की दिसंबर 2024 और दिसंबर 2025 के बीच हुई प्रगति की तुलना करते हुए कहा कि दिसंबर 2024 तक बैंक की जमा राशि 240 करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर 2025 तक 305 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी।

बैंक ने पिछले वर्ष की तुलना में 27% जमा राशि में वृद्धि दर्ज की

इसमें 66 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ पिछले वर्ष की तुलना में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। बैंक का दिसंबर 2024 तक की अग्रिम राशि 195 करोड़ रुपये थी, जो दिसंबर 2025 तक 256 करोड़ रुपये पहुँच गयी। इसमें 61 करोड़ रुपये की वृद्धि बढ़ोत्तरी के साथ पिछले वर्ष की तुलना में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बैंक का सकल लाभ दिसंबर 2024 तक 5.18 करोड़ रुपये था, दिसंबर 2025 तक यह 6.36 करोड़ रुपये पहुँच गया। पिछले वर्ष की तुलना में लाभ में 1.18 करोड़ रुपये के साथ 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उपरोक्त प्रतिशत वृद्धि बैंक के प्रदर्शन में मजबूत और निरंतर सुधार को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बैंक का ऋण पोर्टफोलियो का 99.9 प्रतिशत हिस्सा सुरक्षित ऋण है, जिसका अर्थ है कि लगभग सभी ऋण संपत्ति, सोना, सावधि जमा या अन्य अनुमोदित परिसंपत्तियों जैसी उचित सुरक्षा द्वारा समर्थित हैं। यह जमाकर्ताओं के धन की सुरक्षा सुनिश्चित कर बैंक को आर्थिक रूप से स्थिर रखता है। अशोक कोठारी ने कहा कि 1 अप्रैल, 2025 को शेयर पूँजी का प्रारंभिक स्तर 8.14 करोड़ रुपये था, जिसमें नए शेयर आवेदन अतिरिक्त/स्थानांतरण के 1.62 करोड़ रुपये जुड़ने के साथ ही यह 9.76 करोड़ रुपये तक हो गया।

सीईओ विजय कुमार चौधरी ने सभा की सफल कार्यवाही संपन्न की

अशोक कोठारी ने कहा कि आरबीआई ने वर्ष 2025-26 के लिए मेसर्स मधुमंत्री एंड असोसिएट्स को वैधानिक लेखा परीक्षक के रूप में मंजूरी दी है। बोर्ड ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए बैंक के अंतिम खातों की लेखा परीक्षा करने हेतु मेसर्स मधु मंत्री एंड असोसिएट्स को वैधानिक लेखा परीक्षक के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसे अनुमोदन के लिए शेयरधारकों के समक्ष रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके लिए सभी का आभार। उन्होंने सभी शेयरधारकों, ग्राहकों, बोर्ड सदस्यों और कर्मचारियों को निरंतर सहयोग के लिए आभार जताया।

सभा की कार्यवाही बैंक के सीईओ विजय कुमार चौधरी ने संचालित की। प्रस्तुत प्रस्तावों को अंशधारकों ने पारित किया। अंशधारकों ने अपने सुझाव दिये। वरिष्ठ वाइस चेयरमैन हरिनारायण व्यास ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बैंक उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। बैंक की नई शाखाएँ खुलीं। भविष्य में मल्काजगिरी और मलकपेट में भी शाखाएँ आरंभ की जाएँगी। उन्होंने निदेशक मंडल, शेयरहोल्डर एवं स्टाफ का आभार प्रकट किया। अवसर पर वाइस चेयरमैन महावीरचंद कोठारी, निदेशक दामोदरदास विजयवर्गीय, जे.पी. सारड़ा, श्रीगोपाल बंग, दामोदर झंवर, सतीश खिंवसरा, डी. के. जैन, नेमीचंद जैन, सुधा कीमती, सीईओ विजय कुमार चौधरी, बैंक के प्रबंधक, अंशधारक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button