गाजीपुर हादसा : कार टक्कर में तीन की मौत

Ad

गाजीपुर (उप्र), उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर को मरदह थाना क्षेत्र के कैथवली गांव के पास हुई जब एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसपर सवार सत्येन्द्र कुमार (30), राजेश्वरी देवी (59) और उनकी बहू रिंकी देवी (29) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, राजेश्वरी देवी और रिंकी देवी रिश्तेदारों के साथ विवाद के सिलसिले में मरदह थाने गई थीं और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे दोपहर के समय घर लौट रही थीं तभी उन्होंने सत्येंद्र कुमार को मोटरसाइकिल पर गुजरते देखा और उनसे ‘लिफ्ट’ देने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े : मैनपुरी में कच्चा मकान ढहने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत

पुलिस ने बताया कि जैसे ही तीनों कैथवाली गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सत्येन्द्र कुमार हैदरगंज गांव का रहने वाला था, जबकि राजेश्वरी देवी और रिंकी देवी बिजौरा गांव की निवासी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि फरार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button