जीएचएमसी : संपत्ति कर वसूली के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम इन दिनों राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने के लिए नित नये तरीके अपना रहा है। विशेष रूप से संपत्ति कर वसूली के पिछले रिकॉर्ड तोड़ने के उद्देश्य से निगम सोशल मीडिया और डिजिटल मंचों का जमकर उपयोग कर रहा है।

जीएचएमसी सूत्रों के अनुसार, संपत्ति कर बकायों के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के बारे में शहरवासियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीएचएमसी द्वारा तैयार किए गए प्रचार वीडियो और ऑडियो को नागरिकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस योजना के लाभ उठाने के तरीके समझाने के लिए तैयार किए गए यह प्रचार संदेश सोशल मीडिया और डिजिटल मंचों के माध्यम से व्यापक रूप से लोगों तक पहुँचाए जा रहे हैं।

विशेष रूप से क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर बनाए गए वीडियो लोगों ने पसंद किये हैं। इन वीडियो और ऑडियो के माध्यम से यह भी बताया जा रहा है कि कर भुगतान में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जीएचएमसी पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से संपत्ति कर स्वीकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की खेल मामलों की समीक्षा

अधिकारियों ने बताया कि करदाता संपत्ति कर का भुगतान जीएचएमसी पोर्टल (प्स्म्.दन्.ग्ह), श्ब्ण्ळं ऐप, मी-सेवा केंद्रों तथा जीएचएमसी सिटीजन सर्विस सेंटरों के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। जिन लोगों के घर का कर बकाया है, वह यदि 31 मार्च से पहले भुगतान करते हैं, तो उन्हें ब्याज पर 90 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने अपने एक बयान में करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अब और देर क्यों… तुरंत अपना संपत्ति कर चुकाएँ। इस अवसर को न छोड़ें और शहर के विकास में सहयोग दें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button