जीएचएमसी आयुक्त कर्णन ने की जनगणना तैयारियों की समीक्षा

हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त आर. वी. कर्णन ने बुधवार को जीएचएमसी मुख्यालय में जनगणना तैयारियों पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनगणना में झुग्गी बस्तियों और गैर झुग्गी बस्ती क्षेत्रों को अलग-अलग रखा जाए।

जीएचएमसी आयुक्त जनगणना समीक्षा बैठक करते हुए

अतिरिक्त आयुक्त (चुनाव) के. चंद्रकला एवं जोनल आयुक्तों तथा सर्किलों के उपायुक्तों एवं सीएमसी, एमएमसी और एससीबी के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के निर्माण तथा एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर की नियुक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घर-घर जनगणना और जनसंख्या के आधार पर एचएलबी का गठन किया जाए। उन्होंने झुग्गी और गैर झुग्गी क्षेत्रों को अलग-अलग रखने, एचएलबी निर्माण, अंतिम रूप और फ्रीजिंग 10 अप्रैल तक पूरी करने तथा इसे सीएमएमएस पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें… सीएसआर को भागीदारी के रूप में देखें : रेवंत रेड्डी

आयुक्त ने कहा कि एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। साथ ही बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 अप्रैल से 5 मई तक सर्किल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 26 अप्रैल से 9 मई तक ऑनलाइन सेल्फ हाउसहोल्ड एन्यूमरेशन कराया जाएगा। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button