6 जोनों में जीएचएमसी ने 798 अतिक्रमण हटाए

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद महानगर निगम (जीएचएमसी) ने एक साथ 6 जोनों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 798 कब्जों को हटाया।

जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने बताया कि शमशाबाद जोन के शमशाबाद सर्किल 18 में रल्लागुड़ा रोड से शमशाबाद बस स्टॉप तक 168 स्थायी व 54 अस्थाई कब्जों को हटाया गया। चारमीनार जोन के चारमीनार सर्किल 28 में लाड़ बाजार से पुराना पुल रोड तक 17 स्थायी, 35 अस्थाई कब्जों, रिकाबगंज में 110 अस्थाई कब्जों, राजेंद्रनगर सर्किल 19 में आरामघर के पिलर नंबर 252 तक 46 स्थायी, 33 अस्थाई, सर्किल 20 (अत्तापुर) में पिलर नंबर 252 से 116 तक 37 स्थायी तथा 59 अस्थाई कब्जों को हटाया गया।

उसी तरह, गोलकोंडा के गोशामहल सर्किल 30 में जामबाग हनुमान मंदिर से एमजे मार्केट के दोनों ओर तथा सिद्दीअंबर बाजार मस्जिद से अफजलगंज तक 61 स्थायी, 93 अस्थाई कब्जों, खैरताबाद जोन के यूसुफगुड़ा सर्किल 38 में श्रीनगर कॉलोनी रोड से सत्य साई निगमागमम् तक 8 स्थायी, 14 अस्थाई, 3 प्रहरी दीवारों को हटाया गया। सिकंदराबाद जोन के मिडूगुड़ा सर्किल 44 में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से रेतीफाइल बस स्टैंड तक 60 अस्थाई कब्जों को हटाया गया। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों की अमलावरी करते हुए ही उक्त कार्रवाई की गई।

आर.वी. कर्णन ने जामबाग में किया निरीक्षण

ग्रेटर हैदराबाद महानगर निगम (जीएचएमसी) ने नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

जीएचएमसी के आयुक्त आर.वी. कर्णन ने स्वयं गोशामहल के जामबाग क्षेत्र पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्रवाई का जायजा लेते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को आम जनता, वाहन चालकों के लिए बाधक बनने वाले क्षेत्रों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढे़: जीएचएमसी ने की 252 भवनों की फायर सेफ्टी जांच

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रैफिक बाधित करने वाले सभी अवैध ढांचे और कब्जों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। अभियान के तहत कई स्थानों पर अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही, अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयुक्त ने कहा कि नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और शहरी गतिशीलता को बेहतर करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button