गुजरात टाइटंस की धीमी ओवर गति के लिए गिल पर 12 लाख रूपये जुर्माना

नयी दिल्ली, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में धीमी ओवरगति के लिये 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है । गुजरात ने बुधवार को एक रन से मुकाबला जीता जो आईपीएल के इस सत्र में उसकी पहली जीत है ।
आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के मैच नंबर 14 के दौरान गुजरात टाइटंस की धीमी ओवरगति के लिये कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है ।’’
इसमें कहा गया ,‘‘ इस आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2 . 22 के तहत उनकी टीम का पहला अपराध था जिसके लिये गिल पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है ।’’ (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



