हॉस्टल के कमरे में युवती का शव मिला

हैदराबाद, माधापुर पुलिस थानांतर्गत एक इलाके में एक 25 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम तथा सिद्दीक नगर स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली शेख आयशा (25) शुक्रवार को काम पर नहीं गई थी और कमरे में ही थी। शाम को जब उसकी सहेलियाँ लौटीं, तो कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला।

शक होने पर हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो आयशा बिस्तर पर मृत पाई गई। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़े : श्रीराम सागर परियोजना की पीड़ित महिला को बीस वर्ष बाद मिला न्याय

एक अन्य मामले में मलकपेट पुलिस थानांतर्गत 24 वर्षीय युवती ने राजू नामक व्यक्ति की प्रताड़नाओं से परेशान होकर कल रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस राजू के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामले की जाँच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button