अग्रणी महिला मंच द्वारा आयोजित गोवा गणगौर कार्यक्रम
हैदराबाद, अग्रणी महिला मंच द्वारा रामकोट स्थित हैदराबाद क्लब में गोवा गणगौर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत अर्ली बर्ड प्रतियोगिता से की गई। इस दौरान सभी को निशुल्क तंबोला खिलाया गया। अवसर पर घर से गणगौर तैयार करके लाने की प्रतियोगिता, ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगता व अन्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं।
अवसर पर अध्यक्ष सुमन भुवानिया, टीना खंडेलवाल, श्वेता खंडेलवाल, स्मिता शाह, श्रद्धा सुखिया, रूपा गुप्ता, रितु गोयल, शीतल बंसल, प्रीति गोयल, संतोष अग्रवाल, सपना जैन, नीता अग्रवाल, जॉली गुप्ता, अंजना मेहता, अरुणा तुलस्यान, वंदना पचारिया, कोमल अग्रवाल, सोनिया गोयल, संगीता बिंदल, ज्योति कुलकर्णी, सुनयना नरसरिया, बीना पारेख व अन्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम में पवन भुवानिया का योगदान रहा।
यह भी पढ़ें… मंथन क्लब में महिलाओं ने साझा किए अपने व्यवसाय के अनुभव
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



