गोवा जुलाई में करेगा अगली अल्टीमेट टेबल टेनिस की मेजबानी

नयी दिल्ली, गोवा जुलाई में श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में फ्रेंचाइजी आधारित अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के सातवें सत्र की मेजबानी करेगा। लीग के आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वाधान में 11 स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित की जाने वाली यूटीटी 2017 में लांच हुई थी और आयोजकों ने एक बयान में कहा, ‘‘अल्टीमेट टेबल टेनिस भारत के टेबल टेनिस तंत्र का अहम हिस्सा बन गई है। इससे पिछले कुछ वर्षों में प्रत्येक स्तर पर खेल बेहतर हुआ है। ’’

यह भी पढ़े : भारत में होने वाली एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप स्थगित

यूटीटी के सह प्रवर्तक विटा दानी ने कहा, ‘‘इस लीग ने भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की है, उन्हें ज्यादा पहचान मिली है। हमारा मकसद एक ऐसी विश्व स्तरीय लीग बनाना है जो युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करे, प्रशंसकों को इस खेल से जोड़े और लंबे समय तक खेल के विकास में मदद करे। ’’ खिलाड़ियों की नीलामी और सातवें सत्र के पूरे कार्यक्रम की घोषणा आगामी हफ्तों में की जाएगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button