हाजिर मांग में तेजी से सोने के वायदा भाव में उछाल
नयी दिल्ली, घरेलू सर्राफा बाजार में मजबूत रुख के बीच सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और वैश्विक संकेतों के समर्थन से वायदा बाजार में भी पीली धातु ने मजबूती दिखाई।
हाजिर मांग में तेजी से वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 1,322 रुपये बढ़कर 1,61,291 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 1,322 रुपये या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 1,61,291 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। इसमें 1,671 लॉट का कारोबार हुआ।
यह भी पढ़े : रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे चढ़कर 90.67 प्रति डॉलर पर
विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के नए ऑर्डर के कारण सोने की कीमतों में वृद्धि हुई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव में 0.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 5,194.01 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



