सरकारी अस्पतालों में हों बुजुर्गों के लिए विशेष चिकित्सा सेवाएँ : दामोदर राजनरसिम्हा

हैदराबाद, स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में वृद्धावस्था चिकित्सा सेवाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि देश में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी के अनुरूप बुजुर्गों के लिए आवश्यक चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। तेलंगाना में भी सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों के लिए विशेष चिकित्सा सेवाओं को उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने वृद्धावस्था चिकित्सा सेवाओं को लेकर डीएमएचओ और अस्पताल अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने वृद्धावस्था सेवाओं के विस्तार का सुझाव देते हुए डीएमएचओ को बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग लोगों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीवन स्तर में सुधार होने से वृद्धजनों की संख्या बढ़ रही है। जिस प्रकार हम बच्चों के लिए विशेष बाल स्वास्थ्य देखभाल केंद्र चला रहे हैं, उसी प्रकार भविष्य में जापान और इटली की तर्ज पर वृद्धजनों के लिए विशेष अस्पताल चलाने की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें… अंबेडकर विश्वविद्यालय को बनाएँगे नॉलेज हब : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

Ad

सरकारी अस्पतालों में वृद्धावस्था चिकित्सा सेवाओं का विस्तार

मंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था में उत्पन्न होने वाली मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों में वृद्धावस्था चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। प्रत्येक जीजीएच और जिला अस्पताल में वृद्धावस्था वार्ड पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त वृद्धजनों की सूची तैयार करने और उन्हें सरकारी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें कर्तव्यों का निर्वहन प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था को बदलती परिस्थितियों के अनुसार बदलना होगा। उन्होंने कहा कि पहले संक्रामक रोग ज़्यादा होते थे, लेकिन अब अब गैर-संक्रामक रोग बढ़ गए हैं। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ बढ़ गई हैं। सरकारी अस्पतालों को रक्तचाप, शुगर, कैंसर, हृदय, गुर्दे की बीमारियों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बेहतरीन इलाज के लिए तैयार करना चाहिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button