वेलुगुमट्ला पीड़ितों को नए आवासदे सरकार : के. कविता

हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक कल्वाकुंट्ला कविता ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार से खम्मम जिले के वेलुगुमट्ला में गरीबों के घरों को ढहाए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से माँग की कि जहाँ घरों को ढहाया गया है, वहीं नए घर निर्माण करके पीड़ितों को दिए जायें, वरना आंदोलन किया जाएगा।

खम्मम में वेलुगुमट्ला पीड़ितों से मिलने पहुँचीं पूर्व एमएलसी कविता ने चिंता जताते हुए कहा कि ठीक परीक्षाओं के समय ही सरकार ने घरों को बुल्डोजर से ढहाकर बच्चों की पुस्तकों समेत अन्य सामान सड़कों पर फेंक दिये, यह मानवता नहीं है। उन्होंने हाल में केटीआर सहित बीआरएस के नेताओं द्वारा वेलुगुमट्ला पीड़ितों से भेंट किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि कुछ नेताओ के लिए पीड़ितों की पीड़ा प्रदर्शनी बन चुकी है।

यह भी पढ़ें… 99 दिनों की योजना के तहत एटीसी केंद्रों में आधुनिक पाठ्यक्रम : जी. विवेक

एससी, एसटी, बीसी जेएसी और तेलंगाना जागृति पीड़ितों के साथ

कविता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर शासन में भी इन घरों को ढहाने की कोशिशें की गईं थीं इसलिए बीआरएस ने पीड़ितों के खाने, पानी व स्वास्थ्य सुविधा व्यवस्था करके अपने पाप धोने के प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के साथ एससी, एसटी, बीसी जेएसी, धर्म समाज पार्टी, प्रजा संघ खड़े हैं, उनके साथ तेलंगाना जागृति भी रहेगी। पीड़ितों को न्याय दिलाने तक आंदोलन होगा। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पीड़ितों की सुध लेने अभी तक जिला कलेक्टर तक उपस्थित नहीं हुए हैं। पहले कलेक्टर को आकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए।

कविता ने खम्मम जिले से संबंधित तीन मंत्रियों – उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी व कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव की आलोचना करते हुए कहा कि तीनों मंत्रियों तक को पीड़ितों की परवाह नहीं है। उन्होंने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाथ में संविधान की प्रति लेकर तो घूमते हैं लेकिन उसी संविधान के विरुद्ध गरीबों के घरों पर बुल्डोजर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने खम्मम में अंबेडकर भवन के समीप पीड़ितों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। के. कविता ने पीड़ितों की माँगों के समर्थन में आज रात अंबेडकर भवन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button