मूसी पुनरुद्धार पर जनता की राय लेगी सरकार
हैदराबाद, मूसी पुनरुद्धार परियोजना को लेकर सरकार ने जनता की राय जानने का फैसला लिया है। उप-मुख्यमंत्री और मूसी नदी पुनरुद्धार पर गठित मंत्रिमंडल उप-समिति के अध्यक्ष भट्टी विक्रमार्का ने मंगलवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ-साथ बैठक कर उक्त परियोजना के कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि इस परियोजना का काम लोकतांत्रिक पद्धति से पूरा किया जाएगा।
बैठक में परिवहन मंत्री व उप-समिति के सदस्य पोन्नम प्रभाकर ने भी भाग लिया। अवसर पर भट्टी ने कहा कि मूसी पुनरुद्धार कार्यक्रम पर लोगों की राय 15 अप्रैल तक ऑनलाइन ली जाएगी। उन्होंने जनता से [email protected] पर ईमेल कर अपने सुझाव देने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनता से मिले सुझावों का अधिकारी विश्लेषण करेंगे। बाद में उप-समिति भी सीधे लोगों से बातचीत करेगी। उन्होंने कहा कि मूसी नदी के किनारे ओंकारेश्वर मंदिर का शिलान्यास 28 मार्च को किया गया।
यह भी पढ़ें… संपत्तिकर बकाये पर होली मैरी कॉलेज को डिस्ट्रेस वारंट जारी
इस परियोजना के पहले चरण के कार्यों के लिए एक रोडमैप तैयार किया जाए। भट्टी ने अधिकारियों को रक्षा भूमि व मूसी निर्वासितों से बातचीत करने, निर्माण डिज़ाइनों को अंतिम रूप देने और बैंकर्स से बात करने आदि कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि इस बृहद परियोजना को लागू करने वाले अधिकारियों के जीवन में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में सरकार के विशेष सीएस जयेश रंजन, मूसी रिवर फ्रंट विकास निगम के प्रबंध निदेशक नरसिम्हा रेड्डी, संयुक्त प्रबंध निदेशक गौतमी और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



