गरीबों के पक्ष में खड़ी रहेगी सरकार : विवेक वेंकटस्वामी
हैदराबाद, गिग वर्कर्स यूनियन नेता और सदस्य अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोमाजीगुड़ा स्थित श्रम एवं खनन मंत्री डॉ.जी. विवेक वेंकटस्वामी के निवास पर मंत्री से मिले और विधानसभा में गिग वर्कर्स कानून पारित होने पर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
तेलंगाना गिग एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शेख सलाहुद्दीन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बजट सत्र के दौरान तेलंगाना प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स (पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण) अधिनियम 2026 को मंजूरी मिलना गिग वर्कर्स के अधिकारों और कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए इस कानून के पारित होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रम विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
यह भी पढ़ें… हैद्रा आयुक्त ने किया माधापुर के तालाबों का निरीक्षण
विवेक ने अवसर पर कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा गरीबों के पक्ष में खड़ी रहती है और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गिग वर्कर्स वर्तमान में तेजी से बढ़ रही एग्रीगेटर आधारित अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून के प्रभावी कार्यान्वयन और सुदृढ़ीकरण के लिए आने वाले दिनों में और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



